विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर आयोजित हुआ मुख्य कार्यक्रम

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर आयोजित हुआ मुख्य कार्यक्रम

जिला संवादाता काव्यांश रावत 

जनपद एटा उत्तर प्रदेश

एटा। शासन के निर्देशानुसार आज 14 अगस्त को संपूर्ण जनपद में “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस” के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां विभाजन काल की त्रासदी, शहीदों के बलिदान और विस्थापितों के संघर्ष को याद किया गया। विद्यालय परिसर में इस अवसर पर विशेष प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें विभाजन के समय की दुर्लभ तस्वीरें, दस्तावेज़ और ऐतिहासिक तथ्य प्रदर्शित किए गए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि विभाजन की पीड़ा भारतीय इतिहास का वह अध्याय है जिसे भुलाया नहीं जा सकता और आने वाली पीढ़ियों को इसके बारे में जानना आवश्यक है। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं, अभिभावक और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अंत में सभी ने देश की अखंडता, एकता और भाईचारे को बनाए रखने का संकल्प लिया।

ये भी पढ़ें केंद्रीय उपभोक्ता केंद्र पर खाद को लेकर हंगामा

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें