पीपल अड्डा तिराहा पर दो महिलाओं में मारपीट का वीडियो वायरल

पीपल अड्डा तिराहा पर दो महिलाओं में मारपीट का वीडियो वायरल

जिला संवाददाता काव्यांश रावत

एटा। शहर के कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित पीपल अड्डा तिराहा पर दो महिलाओं के बीच जमकर मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। सड़क पर हुई इस झड़प को देखकर मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई और कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। जानकारी के अनुसार, लेन-देन के विवाद को लेकर दोनों पक्षों की महिलाओं के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। सड़क पर ही दोनों महिलाओं के बीच खींचतान और हाथापाई का दृश्य देखने को मिला। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली नगर पुलिस का कहना है कि वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जाएगी।

फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है, ताकि विवाद के असली कारण का पता लगाया जा सके और आगे की कार्रवाई की जा सके।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें