राम वनगमन मार्ग पर घायल गर्भवती गाय, उपचार के लिए भटक रहे ग्रामीण
संवाददाता — बृजेंद्र शर्मा प्रयागराज। राम वनगमन मार्ग पर अंधियारी ग्राम सभा से कुछ दूरी पर एक गाय सड़क हादसे का शिकार हो गई। ग्रामीणों के अनुसार गाय गर्भवती है और जल्द ही बच्चा देने वाली है। हादसे के बाद वह घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़ी हुई है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटना की सूचना संबंधित लोगों को दिए जाने के बावजूद अब तक गाय का समुचित उपचार नहीं कराया गया है। ग्रामीण घायल गाय को लेकर चिंतित हैं और लगातार उसके इलाज के लिए मदद की मांग कर रहे हैं।
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और अधिकारियों से तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल गाय का उपचार कराने तथा उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते उपचार नहीं मिला तो गाय की हालत और गंभीर हो सकती है।
अब देखना यह है कि संबंधित विभाग घायल पशु की मदद के लिए कितनी तत्परता दिखाता है।
ये भी पढ़ें तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक












