तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़।भारतीय जनता पार्टी, प्रतापगढ़ कार्यालय पर आगामी 13 अगस्त को आयोजित होने वाली भव्य तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक में जिला अध्यक्ष आदरणीय श्री आशीष कुमार श्रीवास्तव जी ने तिरंगा यात्रा को सफल, भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से पूरे उत्साह, समर्पण और सहभागिता के साथ जुटने का आह्वान किया।आइए, राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के सम्मान के इस पावन अभियान को जन-जन तक पहुँचाएँ और 13 अगस्त की तिरंगा यात्रा को अभूतपूर्व बनाएं।
ये भी पढ़ें रिखैयापुर के ऐतिहासिक मां काली धाम में विधि-विधान से शुरू हुआ मंदिर निर्माण












