इंटर कॉलेज के बाहर छात्राओं पर अश्लील फब्तियां कसना पड़ा भारी, मिशन शक्ति टीम ने युवक को दबोचा।

इंटर कॉलेज के बाहर छात्राओं पर अश्लील फब्तियां कसना पड़ा भारी, मिशन शक्ति टीम ने युवक को दबोचा।

संवादाता अमन अहमद।

एटा। राजा का रामपुर थाना क्षेत्र में छात्राओं से अश्लीलता करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर इंटर कॉलेज के बाहर छात्राओं को देखकर अश्लील गाने गाने और आपत्तिजनक इशारे करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर मिशन शक्ति और एंटी रोमियो अभियान के तहत टीम क्षेत्र में लगातार गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि कस्बा राजा का रामपुर स्थित चम्पा देवी इंटर कॉलेज के बाहर एक युवक छात्राओं को देखकर अश्लील गाने गा रहा है और इशारे कर उन्हें परेशान कर रहा है। सूचना पर मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीम तत्काल मौके पर पहुंची और युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान शिवम पुत्र झब्बूलाल, निवासी गढ़िया ताजपुर तिगरा, थाना पटियाली, जनपद कासगंज, उम्र करीब 20 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना राजा का रामपुर में मु0अ0सं0 83/2026, धारा 296 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा ईलामारन, अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी अलीगंज राजेश सिंह के निर्देशन में की गई। टीम में मिशन शक्ति प्रभारी उपनिरीक्षक सुरेंद्र कुमार गौतम, कांस्टेबल सुमित कुमार शर्मा और महिला आरक्षी निशा धामा शामिल रहे।पुलिस ने कहा कि शिक्षण संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों के आसपास महिलाओं एवं छात्राओं की सुरक्षा के लिए निगरानी लगातार जारी है। छात्राओं को परेशान करने, अश्लील टिप्पणी या हरकत करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें