गोकन मंडल के सहजना गांव में विराट हिन्दू सम्मेलन सम्पन्न मोहम्मदी खंड 22 जनवरी 2026 को सकल हिन्दू समाज
संवाददाता पवन सूर्यवंशी सहजना
तत्वावधान में गोकन मंडल के सहजना गांव में विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता श्री बटेश्वर जी ने कि जिसमें उन्होंने कहा कि राष्ट्रीयता किसी भू-भाग से प्रेम भर नहीं, बल्कि वहाँ के संस्कार, संस्कृति और कर्तव्यबोध का नाम है। सनातन धर्म इसी कर्तव्यबोध की आत्मा है—जो व्यक्ति को परिवार से समाज और समाज से राष्ट्र तक जोड़ता है। मुख्य वक्ता श्री मान तपन विश्वास जी सह प्रांत संयोजक ग्राम विकास द्वारा संबोधन में सनातन धर्म सिखाता है कि
वसुधैव कुटुम्बकम् — पूरी पृथ्वी एक परिवार है।
धर्मो रक्षति रक्षितः — धर्म की रक्षा करने से ही समाज सुरक्षित रहता है।
कर्तव्य प्रथम — अधिकार तभी सार्थक हैं, जब कर्तव्य निभाए जाएँ।
इसी दृष्टि से राष्ट्रीयता बहिष्कार नहीं, बल्कि समावेशन है। सनातन परंपरा में विविधता का सम्मान है—भाषा, पंथ, पूजा-पद्धति अलग हो सकती है, पर लक्ष्य एक: लोककल्याण। यही कारण है कि हमारी राष्ट्रीय चेतना संघर्ष में भी मानवीय रही और निर्माण में भी सहिष्णु।आज की चुनौतियों के बीच, सनातन धर्म हमें जड़ों से जोड़े रखता है और राष्ट्रीयता हमें भविष्य की दिशा देता है। दोनों का संगम ही वह शक्ति है, जो भारत को केवल एक देश नहीं, बल्कि एक जीवंत सभ्यता बनाता है। पंच परिवर्तन के बारे में बताया जिसमें कुटुंब प्रबोधन , सामाजिक समरसता, स्व का जागरण नागरिक कर्तव्य पञ्च परिवर्तन ।
मातृ शक्ति का प्रतिनिधित्व सुषमा जी ने करते हुए कहा भारत में नारी उत्थान (महिला सशक्तिकरण) का अर्थ महिलाओं को शिक्षा, आर्थिक स्वतंत्रता और निर्णय लेने की शक्ति देकर उन्हें सशक्त बनाना है, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगारऔर सुरक्षा पर ज़ोर दिया जा रहा है, जिससे वे समाज और देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभा सकें। अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र देकर किया गया भारत माता की आरती के पश्चात प्रसाद वितरित किया गया । कार्यक्रम में श्री महेंद्र बाजपेई ब्लाक प्रमुख, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खण्ड प्रचार आदरणीय विनोद जी जी, दीपू जी, अरुण जी, सुभाष जी, ललित जी , अंजुल जी, शबनम जी, रेखा जी , रामदेव जी,ओमप्रकाश जी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रद्युमन सिंह द्वारा किया गया।












