अपहरण के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

अपहरण के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

संवाददाता: बृजेंद्र शर्मा, दैनिक चक्र न्यूज़

थाना बाघराय, जनपद प्रतापगढ़।पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बाघराय पुलिस ने अपहरण के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) श्री बृजनन्दन राय एवं क्षेत्राधिकारी सदर श्री मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी श्री श्रवण कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक दिनेश कुमार व कांस्टेबल शशांक राय ने क्षेत्र में चेकिंग एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मु0अ0सं0 32/2026, धारा 87/137(2) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त सुभाष सरोज को थाना क्षेत्र के हीरागंज मोड़ के पास से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:

सुभाष सरोज पुत्र छोटेलाल सरोज, निवासी ग्राम रुमतीपुर, थाना महेशगंज, जनपद प्रतापगढ़, उम्र लगभग 28 वर्ष।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

उपनिरीक्षक दिनेश कुमार

कांस्टेबल शशांक राय

थाना बाघराय, जनपद प्रतापगढ़।

ये भी पढ़ें पट्टी सर्किल के नए सीओ प्रदीप सिंह ने संभाला कार्यभार, पहली बैठक में दिए सख्त निर्देश

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें