रानीगंज पुलिस ने सोलर पैनल चोरी का किया खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार

रानीगंज पुलिस ने सोलर पैनल चोरी का किया खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़।प्रतापगढ़ पुलिस को सोलर पैनल चोरी के मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में थानारानीगंज पुलिस ने चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान दीपक पटेल और छोटेलाल के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के 02 सोलर पैनल भी बरामद किए हैं।पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस सफलता पर पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना करते हुए अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें अपहरण के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें