रंगदारी व धमकी के मामले में वांछित अभियुक्त प्रधान संघ अध्यक्ष गिरफ्तार
संवाददाता बृजेंद्र शर्मा दैनिक चक्र न्यूज़
थाना बाघराय, जनपद प्रतापगढ़
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में थाना बाघराय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रंगदारी मांगने, धमकी देने एवं झूठे मुकदमे में फंसाने की साजिश रचने के मामले में वांछित अभियुक्त नवीन कुमार सिंह उर्फ पिन्टू सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम बरबसपुर निवासी वादिनी ने थाना बाघराय में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि गोगौरी निवासी नवीन कुमार सिंह उर्फ पिन्टू सिंह द्वारा सुरेन्द्र गौतम की मृत्यु के मामले में अनुचित लाभ लेने हेतु परिवार को लगातार धमकाया जा रहा था। आरोप है कि भयवश पीड़ित परिवार से ₹50,000 भी दिलवाए गए, इसके बावजूद झूठे मुकदमों में फंसाने व जान-माल की धमकी दी जा रही थी। मामले से संबंधित ऑडियो रिकॉर्डिंग भी पुलिस को उपलब्ध कराई गई।इस संबंध में थाना बाघराय में मु0अ0सं0 129/2026 धारा 308(7) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री बृजनन्दन राय एवं क्षेत्राधिकारी सदर श्रीमती करिश्मा गुप्ता के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बाघराय श्री श्रवण कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को उसके घर के पास से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त
▪️ नवीन कुमार सिंह उर्फ पिन्टू सिंह
पुत्र – इन्द्रमणि सिंह
निवासी – ग्राम गोगौरी, थाना बाघराय, जनपद प्रतापगढ़
उम्र – करीब 45 वर्ष
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
अभियुक्त के विरुद्ध थाना बाघराय में धोखाधड़ी, फर्जीवाड़ा, धमकी, आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस टीम
उ0नि0 विनीत कुमार यादव, उ0नि0 देवी दयाल वर्मा, उ0नि0 दिनेश कुमार, हे0का0 अतुल त्रिपाठी, का0 संदीप कुमार एवं का0 सचिन ठेनुआ थाना बाघराय जनपद प्रतापगढ़।
ये भी पढ़ें सहारनपुर देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, पुलिस ने चेकिंग के दौरान












