पट्टी सीएचसी के मुख्य गेट पर जलभराव, मरीज और तीमारदार परेशान।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
पट्टी, प्रतापगढ़। नगर पंचायत पट्टी स्थित सेठ पन्नालाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के मुख्य प्रवेश द्वार पर जलभराव की समस्या मरीजों और उनके परिजनों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। हल्की बारिश होते ही अस्पताल के गेट के सामने पानी भर जाता है, जिससे आने-जाने में लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ता है।प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए सीएचसी पहुंचते हैं, लेकिन मुख्य गेट पर जलभराव होने से उन्हें पानी से होकर गुजरना पड़ता है। इससे बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और गंभीर मरीजों को सबसे अधिक दिक्कत होती है।स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन नगर पंचायत, अस्पताल प्रशासन और संबंधित विभाग की ओर से अब तक जल निकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं की गई है।क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि अस्पताल परिसर के मुख्य प्रवेश द्वार पर जलभराव की समस्या का शीघ्र समाधान कराया जाए, ताकि मरीजों और तीमारदारों को राहत मिल सके और अस्पताल तक सुगम आवागमन सुनिश्चित हो।
ये भी पढ़ें शिव नगरी पट्टी में पहली भगवान जगन्नाथ रथयात्रा श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न












