शिव नगरी पट्टी में पहली भगवान जगन्नाथ रथयात्रा श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न

शिव नगरी पट्टी में पहली भगवान जगन्नाथ रथयात्रा श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़।पट्टी नगर में भगवान जगन्नाथ जी की प्रथम रथयात्रा भगवान की कृपा एवं नगरवासियों और श्रद्धालुओं के सहयोग से श्रद्धा, उत्साह और भक्तिमय वातावरण के बीच सकुशल संपन्न हुई। रथयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा के दर्शन किए तथा रथ को खींचकर पुण्य लाभ अर्जित किया।रथयात्रा के दौरान पूरे नगर में भक्ति का माहौल देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने इसे शिव नगरी पट्टी पर भगवान की विशेष कृपा बताया और प्रार्थना की कि भगवान जगन्नाथ की कृपा सदैव नगरवासियों पर बनी रहे तथा सभी की मनोकामनाएं पूर्ण हों।यात्रा के दौरान हुई हल्की बारिश को भी श्रद्धालुओं ने शुभ संकेत माना। लोगों ने इसे भगवान इंद्र के आशीर्वाद के रूप में देखा, जिससे रथयात्रा का वातावरण और भी भक्तिमय हो गया।रथयात्रा के समापन पर जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट की ओर से नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल का माल्यार्पण एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट पदाधिकारियों, नगर के गणमान्य नागरिकों और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ भुपियामऊ सब्जी मंडी में चोरों का आतंक, तीन दुकानों के ताले तोड़ 4 क्विंटल लहसुन चोरी

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें