एटा पुलिस लाइन में परेड निरीक्षण: एएसपी ने अनुशासन, फिटनेस और रिस्पॉन्स टाइम पर दिया जोर।

एटा पुलिस लाइन में परेड निरीक्षण: एएसपी ने अनुशासन, फिटनेस और रिस्पॉन्स टाइम पर दिया जोर।

संवाददाता अमन अहमद

एटा पुलिस लाइन में शुक्रवार को अधिकारियों द्वारा साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडेय ने रिजर्व पुलिस लाइन पहुंचकर परेड की सलामी ली और पुलिसकर्मियों के टर्नआउट का बारीकी से परीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ड्यूटी के समय निर्धारित वर्दी पहनने, शिष्टाचार बनाए रखने और आमजन से मधुर व्यवहार सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए। एएसपी ने जवानों की शारीरिक और मानसिक फिटनेस को प्राथमिकता देते हुए दौड़ लगवाई तथा टोलीवार ड्रिल कराकर अनुशासन, तालमेल और एकरूपता का अभ्यास कराया। इस दौरान परेड की गति, लाइन-अप और कमांड पर त्वरित प्रतिक्रिया को परखा गया। उन्होंने कहा कि बेहतर पुलिसिंग के लिए फिटनेस और अनुशासन दोनों अनिवार्य हैं। इसके साथ ही पीआरवी-112 वाहनों की गहन जांच की गई। वाहनों की लाइट, हूटर, पीए सिस्टम और दंगा नियंत्रण उपकरणों की कार्यक्षमता परखी गई तथा रिस्पॉन्स टाइम को और बेहतर रखने के सख्त निर्देश दिए गए। एएसपी ने मेंस, कैंटीन, बैरक और पुलिस आवासीय परिसर का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संसाधनों की उपलब्धता और कर्मियों का मनोबल मजबूत रहेगा तो कानून-व्यवस्था और प्रभावी होगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें