बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनंत्रित वोल्वो गड्ढे में गिरी
संवाददाता अवधेश चंद्र पांडेय परियांवा/प्रतापगढ़। थाना मानिकपुर अंतर्गत प्रयागराज लखनऊ राजमार्ग पर बुधवार 14 जनवरीको एक वातानुकूलित वोल्वो बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में चली गई।यह हादसा मानिकपुर थाना क्षेत्र के तिवारी पुर गांव के पास की है। वोल्वो बस लखनऊ से बनारस जा रही थी इतने एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में बस चालक ने नियंत्रण खो दिया,और सड़क मार्ग से नीचे गड्ढे में चली गई।बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए गए हैं।
जानकारी के मुताबिक बुधवार को सुबह करीब 30 यात्री वोलवो बस से लखनऊ से बनारस के लिए निकले थे। दोपहर लगभग 1बजे जैसे ही बस तिवारी पुर गांव के समीप पहुंची कि अचानक एक बाइक सवार सामने आया गया।उसे बचाने की कोशिश में बस चालक ने बस मोड़ा, जिससे वह सड़क किनारे गड्ढे चली गई। बस के पीछे चल रही कर भी आनंदित होकर बस से टकरा गई।
बस के गड्ढे में जाते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस दुर्घटना में बस में सवार एक महिला को हल्की चोट आई इन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया हादसे के बाद बाइक सवार अपनी बाइक लेकर मौके से फरार हो गया वहीं वोल्वो बस का चालक भी बस छोड़कर घटनास्थल से भाग निकला सूचना मिलने पर मानिकपुर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने यात्रियों को अन्य वाहनों से उनके गंतव्य रवाना किया।इस संदर्भ में थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित है और मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है यात्रियों को गंतव्य की भेजा जा रहा है।
ये भी पढ़ें आर्मी वेंडर्स डे के आयोजन में डीएम आवास में वीरता पुरस्कार का वीरताओं व नारियों को किया गया सम्मानित












