सरकार के सहयोग के बिना भक्तों ने उठाया जिम्मा, लोहाखाम ताल में बनेंगे सार्वजनिक शौचालय
नैनीताल। पवित्र धार्मिक स्थल लोहाखाम ताल (कुंड) संरक्षण और स्वच्छता की राह में चुनौतियों से जूझ रहा है। यह स्थल सदियों से स्थानीय आस्था और संस्कृति का केंद्र रहा है, लेकिन मेले के दौरान खुले में शौच और महिलाओं को कपड़े बदलने की मजबूरी इस पावन स्थल की पवित्रता को प्रभावित कर रही है।
स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं का कहना है कि इस विषय पर कई बार सरकार और प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया गया, लेकिन आज तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। परिणामस्वरूप अब क्षेत्रीय लोग और भक्त स्वयं इस जिम्मेदारी को उठा रहे हैं।
लोहाखाम ताल संरक्षण समिति ने ताल परिसर में सार्वजनिक शौचालय और चेंजिंग रूम बनाने का निर्णय लिया है। समिति के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता मनोज सिंह मटियाली ने बताया कि “सरकार से सहयोग नहीं मिला, इसलिए अब हम भक्तों और समाज के सहयोग से यह कार्य पूरा करेंगे। लोहाखाम ताल हरिद्वार जितना ही पवित्र है और इसे स्वच्छ रखना हमारी जिम्मेदारी है।”
सहयोग की अपील
सभी श्रद्धालुओं और समाजसेवियों से आर्थिक सहयोग की अपील की है।
चंदा देने के लिए विवरण:
गूगल पे/फोन पे/पेटीएम नंबर: 7302129717 (मनोज मटियाली)

ये भी पढ़ें कुंडा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार तिवारी “भगवन” ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण












