शिक्षक भर्ती में अनियमितता को लेकर अभ्यर्थियों का हंगामा, डिप्टी सीएम आवास पर प्रदर्शन
स्टेट संवाददाता विष्णु रावत लखनऊ।उत्तर प्रदेश में 69,000 शिक्षक भर्ती में अनियमितताओं के विरोध में अभ्यर्थियों का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने लखनऊ स्थित उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आवास का घेराव कर जोरदार नारेबाज़ी की। प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों ने “केशव चाचा न्याय करो” के नारे लगाए और भर्ती प्रक्रिया में न्याय की मांग की।
अभ्यर्थियों का कहना है कि भर्ती में अनियमितताओं के कारण आरक्षित वर्ग के हज़ारों उम्मीदवारों को नौकरी से वंचित होना पड़ा है। उनका आरोप है कि सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई बार-बार टलने से उन्हें न्याय नहीं मिल पा रहा है।
इस दौरान मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया और प्रदर्शनकारियों को समझाने-बुझाने की कोशिश की गई। अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं निकाला गया तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे।
ये भी पढ़ें सरकार के सहयोग के बिना भक्तों ने उठाया जिम्मा, लोहाखाम ताल में बनेंगे सार्वजनिक शौचालय












