मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इंग्लैंड की उच्चायुक्त लिंडी कैमरून की शिष्टाचार भेंट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इंग्लैंड की उच्चायुक्त लिंडी कैमरून की शिष्टाचार भेंट

स्टेट संवाददाता विष्णु रावत लखनऊ:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आज इंग्लैंड की उच्चायुक्त लिंडी कैमरून ने उनके सरकारी आवास 5-कालिदास मार्ग, लखनऊ पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच आपसी संबंधों को और अधिक प्रगाढ़ बनाने तथा निवेश, शिक्षा, पर्यटन और संस्कृति जैसे विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर विचार-विमर्श हुआ।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश तीव्र गति से विकास की ओर अग्रसर है और यहां निवेश एवं औद्योगिक गतिविधियों की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। उन्होंने इंग्लैंड के उद्योगपतियों एवं निवेशकों को प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया।

उच्चायुक्त लिंडी कैमरून ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सहयोग और बेहतर संबंधों को आगे बढ़ाने का विश्वास दिलाया। उन्होंने प्रदेश में चल रही विकासपरक गतिविधियों और निवेश के अनुकूल वातावरण की सराहना की।

इस शिष्टाचार भेंट के दौरान दोनों पक्षों ने भविष्य में संबंधों को और मजबूत बनाने पर सहमति व्यक्त की।

ये भी पढ़ें शिक्षक भर्ती में अनियमितता को लेकर अभ्यर्थियों का हंगामा, डिप्टी सीएम आवास पर प्रदर्शन

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal