धनगर समाज का हल्ला बोल: एससी प्रमाण पत्र की मांग को लेकर डीएम कार्यालय का घेराव

धनगर समाज का हल्ला बोल: एससी प्रमाण पत्र की मांग को लेकर डीएम कार्यालय का घेराव

संवादाता अमन अहमद।एटा। धनगर समाज के सैकड़ों लोगों ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय धनगर महासभा के बैनर तले एकत्र हुए समाज के लोगों ने अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र जारी करने की मांग को लेकर जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह को ज्ञापन सौंपा।

राष्ट्रीय धनगर महासभा के अध्यक्ष जेपी धनगर ने बताया कि मुख्यमंत्री ने 7 जुलाई को धनगर जाति के लोगों को एससी प्रमाण पत्र जारी करने का आदेश दिया था, लेकिन अगस्त बीत जाने के बाद भी प्रशासन ने इस आदेश का पालन नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि किसी भी तहसीलदार को इस संबंध में कोई निर्देश जारी नहीं हुए हैं।

धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व रामवीर सिंह धनगर ने किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन पर शासनादेश की अवहेलना का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि अगर उनकी मांग पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे मुख्यमंत्री के आगामी दौरे में काले झंडे दिखाकर विरोध दर्ज कराएंगे।

ये भी पढ़ें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इंग्लैंड की उच्चायुक्त लिंडी कैमरून की शिष्टाचार भेंट

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal