लूटपाट के बाद महिला की हत्या, परिवार में मचा कोहराम
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ
पट्टी नगर के रायपुर रोड निवासी एवं लोकसेवा प्रेस के प्रोपराइटर कृष्ण कुमार शुक्ला की इकलौती पुत्री स्वप्निल की रायबरेली में लूटपाट के बाद निर्मम हत्या कर दिए जाने से परिवार में गहरा शोक व्याप्त है जानकारी के अनुसार स्वप्निल अपने पति व बच्चों के साथ रायबरेली में रहती थीं। शुक्रवार को स्कूल खुलने के बाद उनके अध्यापक पति स्कूल चले गए थे, वहीं बच्चे भी स्कूल के लिए निकल गए। घर में स्वप्निल अकेली थीं। इसी दौरान मौका पाकर लुटेरे घर में घुस आए और लूटपाट करने के बाद उनकी हत्या कर दी।
घटना की सूचना मिलते ही पट्टी में मौजूद परिजन स्तब्ध रह गए। कृष्ण कुमार शुक्ला परिवार के अन्य सदस्यों के साथ तत्काल रायबरेली के लिए रवाना हो गए हैं। उन्होंने बताया कि घर में अकेली होने का फायदा उठाकर डकैतों ने वारदात को अंजाम दिया।घटना से दोनों जनपदों में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
ये भी पढ़ें डेरवा में 18 जनवरी को आ रहे अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के संस्थापक प्रवीण तोगड़िया












