महिला को संदिग्ध परिस्थितियों में लगी गोली, हालत गंभीर

महिला को संदिग्ध परिस्थितियों में लगी गोली, हालत गंभीर

संवाददाता मुकेश कुमार

एटा। जनपद एटा के कोतवाली देहात क्षेत्र में एक महिला को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से हड़कंप मच गया। गोली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, घटना आगरा रोड स्थित गांव बिजौरी की है। बताया जा रहा है कि महिला अपने पति को घर के दरवाजे पर खाना देने आई थी। इसी दौरान उसे अचानक गोली लग गई। गोली लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और परिजन घायल महिला को लेकर अस्पताल पहुंचे।
घटना के बाद महिला के पति ने पुरानी रंजिश का हवाला देते हुए अज्ञात लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। गोली लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा अन्य साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं।
फिलहाल महिला की हालत गंभीर बनी हुई है और पुलिस पूरे मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें