IMH हॉस्पिटल में ऑपरेशन के दौरान महिला की आंत कटने का आरोप, डॉक्टर पर नशे में होने की बात

IMH हॉस्पिटल में ऑपरेशन के दौरान महिला की आंत कटने का आरोप, डॉक्टर पर नशे में होने की बात

संवाददाता: विनीत शुक्ला. कुंडा कोतवाली क्षेत्र के मवई फटकी स्थित IMH हॉस्पिटल में इलाज के दौरान गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां पथरी के ऑपरेशन के दौरान एक महिला की आंत कट जाने का आरोप लगा है।

परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन करने वाला डॉक्टर नशे की हालत में था और ऑपरेशन के दौरान बार-बार बाहर जाकर सिगरेट पी रहा था। जब परिजनों ने इस संबंध में अस्पताल प्रशासन से जवाब मांगा, तो अस्पताल संचालक राशिद और उनके सहयोगियों पर अभद्रता, जातिसूचक टिप्पणी और मारपीट करने का आरोप भी लगाया गया है।

घटना के बाद अस्पताल की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि संचालक राशिद का आपराधिक इतिहास भी रहा है, जिससे पूरे मामले को लेकर क्षेत्र में आक्रोश बढ़ गया है।

अब सवाल उठ रहे हैं —

▪️ क्या अस्पताल स्वास्थ्य मानकों पर खरा उतरता है?

▪️ क्या यहां योग्य और पंजीकृत डॉक्टर मौजूद हैं?

▪️ क्या ऑपरेशन थिएटर की जांच होगी?

▪️ क्या CCTV फुटेज सुरक्षित है?

▪️ क्या निष्पक्ष जांच के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन किया जाएगा?

प्रतापगढ़ की जनता प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रही है।

ये भी पढ़ें ‘यादव की लव स्टोरी’ फिल्म का इटावा में विरोध, अधिवक्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें