कांग्रेस कार्यालय दंगाइयों का अड्डा बन गया है — भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला, हिंसा और पत्थरबाजी पूर्व निर्धारित थी।
कांग्रेसियों ने महिला कार्यकर्ताओं को जानबूझकर निशाना बनाया।
संवाददाता संतोष यादव। इंदौर कांग्रेस ने कल दुनियाभर के IT और AI विशेषज्ञों के सामने अपमानजनक प्रदर्शन कर भारत को शर्मिंदा किया और आज भाजपा कार्यकर्ताओं एवं महिलाओं पर पत्थरबाजी, अश्लील इशारे और हमला कर इंदौर को शर्मिंदा किया है। पुलिस और प्रशासन इन दंगाइयों पर कड़ी कार्रवाई करेगा, लेकिन इंदौर के लोग भी इसके लिए कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेंगे।
भाजपा का शांतिपूर्ण प्रदर्शन पूर्व निर्धारित था। इसके लिए बाकायदा पुलिस प्रशासन से अनुमति ली गई थी। कांग्रेस कार्यालय के बाहर के वीडियो फुटेज साफ बता रहे हैं कि कांग्रेसियों ने पहले से भारी संख्या में ईंट-पत्थर जमा कर रखे थे।
शांतिपूर्ण विरोध करने आए भाजपा कार्यकर्ताओं पर दंगाइयों की तरह हमला किया गया। दंगाइयों ने महिलाओं को भी नहीं छोड़ा। हमारी महिला कार्यकर्ता भी गंभीर रूप से घायल हुई हैं। कांग्रेस का दफ्तर अब दंगाइयों का ठिकाना बन गया है।
ये भी पढ़ें IMH हॉस्पिटल में ऑपरेशन के दौरान महिला की आंत कटने का आरोप, डॉक्टर पर नशे में होने की बात












