ब्राह्मण महासभा में योगेश पाण्डेय का बढ़ा कद, जिला प्रभारी बनाए जाने पर खुशी की लहर।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।
प्रतापगढ़। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा.) ने जनपद प्रतापगढ़ के युवा समाजसेवी एवं संगठन के सक्रिय कार्यकर्ता योगेश पाण्डेय को जिला प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उनके मनोनयन की घोषणा होते ही संगठन और समाज के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। शुभचिंतकों, समाजसेवियों और संगठन पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि योगेश पाण्डेय की कर्मठता, संगठन के प्रति समर्पण, समाजहित में निरंतर सक्रियता और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए उन्हें यह अहम दायित्व सौंपा गया है। उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और समाज के उत्थान के लिए चलाए जा रहे अभियानों को और मजबूती प्राप्त होगी। पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि योगेश पाण्डेय के नेतृत्व में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा प्रतापगढ़ में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी तथा समाजहित के अनेक रचनात्मक और जनकल्याणकारी कार्यों को गति मिलेगी। इस अवसर पर शुभचिंतकों ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, यश, कीर्ति और निरंतर सफलता की कामना करते हुए कहा कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे तथा समाज की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे।
योगेश पाण्डेय को जिला प्रभारी बनाए जाने पर समाज के लोगों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।












