प्रतापगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़।में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका चाचा घायल हो गया। बताया जा रहा है कि बिरहा कार्यक्रम से लौटते समय मोलानी-चिलबिला पट्टी मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल चाचा का उपचार जारी है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।












