जनसुनवाई में एसपी ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश।

जनसुनवाई में एसपी ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।

दीपक भूकर द्वारा पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए। मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) आलोक कुमार एवं अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय भी उपस्थित रहे। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों एवं प्रार्थना पत्रों का अवलोकन कर संबंधित राजपत्रित अधिकारियों व थाना प्रभारियों को गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसपी ने निर्देशित किया कि सभी शिकायतों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए पीड़ितों को न्याय दिलाने के उद्देश्य से प्रत्येक प्रकरण का परिणामोन्मुख निस्तारण किया जाए।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें