अंतरराष्ट्रीय कथावाचक श्री अतुल जी महराज ने अपने भक्त के 38वें जन्मदिन पर दिया चिरंजीवी होने का आशीर्वाद

अंतरराष्ट्रीय कथावाचक श्री अतुल जी महराज ने अपने भक्त के 38वें जन्मदिन पर दिया चिरंजीवी होने का आशीर्वाद

दैनिक चक्र संवाददाता, रामसुरेशनिर्मल

लालगोपालगंज।प्रयागराज नगर पंचायत लालगोपालगंज के लखनऊ राजमार्ग पर सांई होमियोपैथिक स्टोर के संचालक तथा अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पूज्य अतुल जी महराज के परम भक्त डा,प्रवीण श्रीवास्तव अपने 38वें जन्मदिन पर पूज्य गुरुदेव महराज के निज निवास बटौहुआ गांव पहुंचे और पूज्य श्री अतुल जी महराज का स्नेहिल आशीर्वाद सहित आरोग्यता एवं चिरंजीवी होने का आशीर्वाद प्राप्त किया।इस अवसर पर डा,प्रवीण श्रीवास्तव के साथ पूज्यश्री अतुल जी महराज का आशीर्वाद लेने गये पवन अग्रवाल,पत्रकार रामसुरेशनिर्मल, श्यामू यादव, उत्तम श्रीवास्तव, अनिल मौर्य,बच्चा केशरवानी, भानू पांडे आदि लोगों को पूज्य श्री अतुल जी महराज ने शुभाशीर्वाद देते हुये सभी के लिए ईश्वर से मंगल कामना किया।

बताते चलें कि 29सितंबर 1988 को प्रयागराज की पावन भूमि पर जन्मे डा,प्रवीण श्रीवास्तव पेशे से होम्योपैथिक डाक्टर है और सांई होमियोपैथिक स्टोर के नाम से लालगोपालगंज के लखनऊ राजमार्ग पर दवा का स्टोर चलाते है धार्मिक प्रवृत्ति के मिलनशील स्वाभाव के धनी है जो सदैव समाजसेवा मे अग्रणी भूमिका में रहते हैं और पूज्य श्री अतुल जी महराज के प्रिय शिष्यों में से एक है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें