एटा पहुंचे शिवपाल यादव, पूर्व विधायक रामेश्वर यादव से की मुलाकात; शराफत हुसैन के पिता को दी श्रद्धांजलि

एटा पहुंचे शिवपाल यादव, पूर्व विधायक रामेश्वर यादव से की मुलाकात; शराफत हुसैन के पिता को दी श्रद्धांजलि

जिला संवादाता काव्यांश रावत एटा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव बुधवार को एटा पहुंचे। उन्होंने पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव के आवास पर पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जाना और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली।

रामेश्वर सिंह यादव हाल ही में हैदराबाद में लंग्स ट्रांसप्लांट के बाद एटा लौटे हैं। मुलाकात के दौरान शिवपाल यादव ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने परिवार के सदस्यों से भी बातचीत की। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव सहित अन्य परिजन मौजूद रहे।

इसके बाद शिवपाल सिंह यादव गांधी मार्केट स्थित सपा नेता शराफत हुसैन ‘काले’ के आवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने शराफत हुसैन के दिवंगत पिता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

एटा आगमन के दौरान शिवपाल यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से भी संवाद किया। उन्होंने संगठन की गतिविधियों की जानकारी लेते हुए आगामी चुनावों की तैयारियों पर चर्चा की। साथ ही कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और पार्टी की गतिविधियों को और प्रभावी बनाने का आह्वान किया।

ये भी पढ़ें एनओसी में देरी बर्दाश्त नहीं, विकास परियोजनाओं को समय से पूरा कराएं: डीएम अरविन्द सिंह

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें