प्रतापगढ़ महिला सहायता प्रकोष्ठ की पहल, आपसी मतभेद सुलझाकर दो परिवारों को टूटने से बचाया

प्रतापगढ़ महिला सहायता प्रकोष्ठ की पहल, आपसी मतभेद सुलझाकर दो परिवारों को टूटने से बचाया

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में महिला सुरक्षा, सम्मान और सहयोग की दिशा में महिला सहायता प्रकोष्ठ की टीम लगातार प्रभावी प्रयास कर रही है। इसी क्रम में पारिवारिक विवाद और आपसी मतभेद को बातचीत के माध्यम से सुलझाकर दो परिवारों को टूटने से बचाया गया।

महिला सहायता प्रकोष्ठ की प्रभारी उपनिरीक्षक मीनाक्षी पाण्डेय के प्रयास से पारिवारिक विवाद से जुड़े दोनों पक्षों को प्रकोष्ठ में बुलाया गया। यहां दोनों पक्षों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनी गईं और आपसी समझाइश के माध्यम से गिले-शिकवे दूर कराने का प्रयास किया गया।

समझाइश और संवाद के बाद दोनों पक्षों में आपसी सहमति बनी। उन्होंने मतभेद समाप्त कर एक-दूसरे को समझते हुए साथ रहने का निर्णय लिया। इसके बाद दंपतियों की सकुशल विदाई कराई गई।

महिला सहायता प्रकोष्ठ द्वारा पारिवारिक विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान कराने, आपसी विश्वास और संवाद कायम करने तथा परिवारों को टूटने से बचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें कुंडा में चार वर्षीय मासूम को सांप ने डंसा, इलाज के दौरान मौत

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें