शारदा सहायक नहर में मिला 17 वर्षीय किशोर का शव, रात में मिले थे कपड़े

शारदा सहायक नहर में मिला 17 वर्षीय किशोर का शव, रात में मिले थे कपड़े

संवाददाता बृजेंद्र शर्मा किशोर की मौत से परिवार में मचा कोहराम, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
बाघराय/प्रतापगढ़। बाघराय थाना क्षेत्र के बिहार चौकी अंतर्गत हवेली देवरपट्टी के पास बुधवार सुबह शारदा सहायक नहर में 17 वर्षीय किशोर का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान उज्ज्वल यादव पुत्र राम कैलाश यादव, निवासी ग्राम भदशू, राम प्रसाद का पुरवा, पोस्ट किलाहनापुर के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि उज्ज्वल यादव अपने नाना तुलसीराम यादव के घर फूलपुर आया हुआ था। मंगलवार रात करीब 10:30 बजे नहर के पास किशोर के कपड़े मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया था। कपड़े मिलने के बाद किशोर के नहर में कूदने की आशंका जताई जा रही थी।
बुधवार सुबह करीब 10 बजे हवेली देवरपट्टी के पास नहर में किशोर का शव दिखाई दिया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। किशोर की मौत हादसा है, आत्महत्या या इसके पीछे कोई अन्य वजह है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।

ये भी पढ़ेंनवाबगंज में बारिश बनी आफत, कच्ची दीवार गिरने से डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें