मॉडल स्कूल लालगंज में जलभराव, पानी में अठखेलियां करते दिखे बंदर
संवाददाता — सदानंद द्विवेदी लालगंज। लगातार बारिश के बाद लालगंज स्थित मॉडल स्कूल परिसर में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। स्कूल के आसपास और परिसर में काफी पानी जमा होने से आवागमन प्रभावित है। इसी बीच पानी में बंदरों की अठखेलियां करते हुए तस्वीर सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से बारिश के बाद ऐसे हालात बार-बार उत्पन्न होते हैं। लोगों ने प्रशासन से जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है।











