डेरवा नगर पंचायत में चारों ओर रोशनी की बेहतर व्यवस्था, रात में जगमगा रही नगर की सड़कें
संवाददाता — दीप चन्द्र पाण्डेय डेरवा/प्रतापगढ़। डेरवा नगर पंचायत क्षेत्र में सड़कों और प्रमुख मार्गों पर रोशनी की बेहतर व्यवस्था देखने को मिल रही है। नगर के विभिन्न हिस्सों में लगी स्ट्रीट लाइटों से रात के समय सड़कें रोशन नजर आ रही हैं, जिससे आम लोगों को आवागमन में सुविधा मिल रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि रात में पर्याप्त रोशनी होने से राहगीरों को काफी सहूलियत हो रही है। नगर पंचायत की ओर से प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की स्थानीय स्तर पर सराहना भी की जा रही है।
नगर पंचायत क्षेत्र में बेहतर प्रकाश व्यवस्था को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष एवं संबंधित कर्मचारियों का आभार।
ये भी पढ़ें एटा में परिवार परामर्श केंद्र की पहल रंग लाई, पति-पत्नी ने दूर किए मतभेद












