प्रतापगढ़ गांधी जयंती पर एसपी दीपक भूकर ने किया नमन, पुलिसकर्मियों को दिलाई कर्तव्यनिष्ठा की शपथ
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सत्य, अहिंसा, कर्तव्यनिष्ठा, राष्ट्रसेवा और जनसेवा के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में एएसपी पूर्वी आलोक कुमार, एएसपी पश्चिमी बृजनन्दन राय, एएसपी/सीओ रानीगंज प्रशान्त राज, सीओ नगर आशुतोष मिश्रा, सीओ 112 प्रेमप्रकाश सिंह, सीओ यातायात रविन्द्र प्रताप सिंह और प्रतिसार निरीक्षक राजीव राय सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
एसपी दीपक भूकर ने गांधी जी के सत्य, अहिंसा, सत्याग्रह एवं स्वच्छता के विचारों तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को स्मरण किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों का पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करने की शपथ दिलाई।इस दौरान उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए चयनित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवा पदक एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। एसपी ने सम्मानित पुलिसकर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।एसपी ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के विचार आज भी समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके आदर्शों को आचरण और कार्यशैली में अपनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ पीडब्ल्यूडी ऑफिस के बगल कपड़ा शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख












