बाबागंज में स्कूली बच्चों ने निकाली भव्य स्वच्छता जागरूकता रैली
स्वच्छता पखवाड़ा एवं ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत दिया स्वच्छता का संदेश
संवाददाता दीप चन्द्र पाण्डेय बाबागंज/प्रतापगढ़। स्वच्छता पखवाड़ा एवं ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान 2026 के तहत बद्रीधर द्विवेदी स्मृति पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व विद्यालय के प्रधानाचार्य देवेंद्र मणि तिवारी ने किया।
रैली में करीब 350 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। हाथों में स्वच्छता संबंधी तख्तियां लेकर विद्यार्थियों ने लोगों को सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने, कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने, प्लास्टिक के उपयोग को कम करने तथा उचित कचरा निस्तारण के प्रति जागरूक किया।
विद्यार्थियों ने घर-घर से चार-बिन कचरा संग्रह प्रणाली अपनाने पर भी जोर दिया। रैली के दौरान छात्र-छात्राओं ने प्रेरक नारों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया।
“स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत”
“स्वच्छता भी जरूरी है, पढ़ाई भी जरूरी है”
“गंदगी भगाओ, देश बचाओ”
“कूड़ा जमीन पर नहीं, कूड़ेदान में डालें”
विद्यालय परिवार के अनुसार अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों, युवाओं और स्थानीय समुदाय को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर समाज के निर्माण में जनभागीदारी बढ़ाना है।
इस अवसर पर अध्यापक अनूप पांडेय, यागवेंद्र यादव, दुर्गेश पांडेय, प्रधान लिपिक अजय कुमार द्विवेदी सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अन्य लोग मौजूद












