मथुरा: “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” अभियान में रेलवे अधिकारियों ने किया श्रमदान, पौधारोपण से दिया स्वच्छता का संदेश

मथुरा: “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” अभियान में रेलवे अधिकारियों ने किया श्रमदान, पौधारोपण से दिया स्वच्छता का संदेश

संवाददाता: जय भगवान बघेल: मथुरा, उत्तर प्रदेश। स्वच्छता ही सेवा (SHS)-2026 पखवाड़े के तहत उत्तर मध्य रेलवे के आगरा मंडल में “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” सामूहिक श्रमदान अभियान आयोजित किया गया। मथुरा रेलवे कॉलोनी स्थित रेलवे इंस्टीट्यूट में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह और मंडल रेल प्रबंधक, आगरा गगन गोयल ने सहभागिता करते हुए श्रमदान किया।

अभियान के दौरान रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों ने परिसर में साफ-सफाई कर स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी और जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में डब्ल्यूडब्ल्यूओ उत्तर मध्य रेलवे की अध्यक्षा और डब्ल्यूडब्ल्यूओ आगरा की अध्यक्षा सहित अन्य अधिकारियों ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण किया।

रेलवे प्रशासन की ओर से बताया गया कि स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अंतर्गत आगरा मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों, परिसरों और रेलवे कॉलोनियों में लगातार स्वच्छता, श्रमदान एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

वृंदावन रोड स्टेशन का किया निरीक्षण

स्वच्छता अभियान के बाद महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने वृंदावन रोड स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया और परिसर में स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया तथा परिसर में एकत्रित कचरे के ढेर का शीघ्र निस्तारण कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्टेशन के शौचालयों का भी निरीक्षण कर नियमित साफ-सफाई, उचित रखरखाव और सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इसके अलावा प्रस्तावित द्वितीय प्रवेश द्वार (2nd Entry) पर उपलब्ध कराई जाने वाली जनसुविधाओं के संबंध में भी निरीक्षण किया।

महाप्रबंधक ने मथुरा–भूतेश्वर के बीच निर्माणाधीन नई अप लाइन तथा अलवर लाइन का भी निरीक्षण किया और संबंधित कार्यों की स्थिति की जानकारी ली।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें