स्कूल की कैंटीन में अवैध तमंचा लेकर घुसा युवक गिरफ्तार, 315 बोर के चार जिंदा कारतूस और दो खोखे बरामद

स्कूल की कैंटीन में अवैध तमंचा लेकर घुसा युवक गिरफ्तार, 315 बोर के चार जिंदा कारतूस और दो खोखे बरामद

 संवाददाता योगेन्द्र सिंह एटा। थाना नयागांव पुलिस ने संकट मोचन इंटर कॉलेज की कैंटीन में अवैध तमंचा लेकर घुसने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, 315 बोर के चार जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 29 सितंबर 2026 को थाना नयागांव पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के नगला बनी स्थित संकट मोचन इंटर कॉलेज में एक व्यक्ति अवैध तमंचा लेकर स्कूल की कैंटीन में घुस गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सतेन्द्र सिंह पुत्र गेंदालाल, निवासी ग्राम कदरागंज, थाना नयागांव, एटा, उम्र करीब 38 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक अवैध तमंचा, चार जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस (315 बोर) बरामद किए।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना नयागांव में मु0अ0सं0 114/26, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। थानास्तर से आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में अवैध शस्त्रों की बरामदगी और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक दीपक दौहरे, उपनिरीक्षक चन्द्रशेखर त्रिपाठी, उपनिरीक्षक मनिन्द्र कुमार और कांस्टेबल कुशल कुमार शामिल रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें