अलीगढ़: तेरहवीं कार्यक्रम में मामूली विवाद बना जानलेवा, युवक की चाकू गोदकर हत्या, 24 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार

अलीगढ़: तेरहवीं कार्यक्रम में मामूली विवाद बना जानलेवा, युवक की चाकू गोदकर हत्या, 24 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार

मंडल संवाददाता अमित चौहान

अलीगढ़ के थाना क्वार्सी क्षेत्र अंतर्गत नगला तिकोना गांव में तेरहवीं कार्यक्रम के दौरान हुआ एक मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। इस घटना में युवक जुगनू की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्वार्सी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव नगला तिकोना में एक परिवार के यहां तेरहवीं का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान खाना परोसने और खाने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। शुरुआत में यह विवाद मामूली था, लेकिन धीरे-धीरे बात बढ़ती चली गई और दोनों पक्षों में झगड़ा शुरू हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान एक पक्ष ने युवक जुगनू को निशाना बना लिया। आरोपियों ने उसे दौड़ाकर पीटा और इसके बाद चाकू से कई वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल जुगनू को उपचार के लिए ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही क्वार्सी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और सर्विलांस व मुखबिर तंत्र की मदद से 24 घंटे के भीतर महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और घटना में प्रयुक्त चाकू की बरामदगी के प्रयास भी किए जा रहे हैं। इस घटना ने एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि छोटे-छोटे विवाद किस तरह बड़ी और दर्दनाक घटनाओं का रूप ले लेते हैं। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें