आम के हरे-भरे पेड़ की कटाई के मामले में वन विभाग ने थानाध्यक्ष को दी तहरीर, अब कार्रवाई का इंतजार

आम के हरे-भरे पेड़ की कटाई के मामले में वन विभाग ने थानाध्यक्ष को दी तहरीर, अब कार्रवाई का इंतजार

संवाददाता अमित सिंह

प्रतापगढ़। थाना बाघराय क्षेत्र में हरे-भरे आम के पेड़ की अवैध कटाई का मामला अब पुलिस तक पहुंच गया है। इस संबंध में वन विभाग के अधिकारी द्वारा थाना बाघराय में लिखित शिकायत देकर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

 

शिकायत के अनुसार, 12 नवंबर 2026 को दोपहर करीब 1:10 बजे हिमालय सरोज पुत्र हरीलाल सरोज निवासी बेंती,थाना हथिगवां द्वारा पेड़ कटान की सूचना मिलने पर मौके की जानकारी जुटाई गई। मामले में वन विभाग की ओर से भारतीय वन अधिनियम 1927 के तहत कार्रवाई की मांग की गई है।

 

गौरतलब है कि थाना अध्यक्ष श्रवण कुमार के विदाई समारोह के दौरान भी क्षेत्र में हरे-भरे आम के पेड़ काटे जाने का मामला चर्चा में रहा। अब वन विभाग की लिखित शिकायत सामने आने के बाद पुलिस की कार्रवाई पर सबकी निगाहें टिकी हैं।

 

सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या थाना बाघराय पुलिस इस मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई करेगी, या फिर मामले को भी लीपापोती कर ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा?

 

अब देखना यह होगा कि शासन-प्रशासन पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ क्या कदम उठाता है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें