प्रतापगढ़ पुलिस ने बरामद किए 147 गुमशुदा मोबाइल फोन, एसपी ने वास्तविक मालिकों को सौंपे
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़। जिले की पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से गुमशुदा 147 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए।
मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई।
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे। तकनीक के इस्तेमाल से पुलिस को मोबाइल बरामदगी में यह सफलता मिली है।
CEIR पोर्टल पर प्रतापगढ़ पुलिस की रैंकिंग में भी उल्लेखनीय सुधार हुआ है। अप्रैल माह में 40वीं रैंक पर रहने वाली प्रतापगढ़ पुलिस सितंबर माह में 5वीं रैंक पर पहुंच गई। इस तरह जिले ने 35 पायदान की छलांग लगाई।
वहीं, अक्टूबर माह में पोर्टल पर जनरेट हुई ट्रेसेबिलिटी के सापेक्ष 79 प्रतिशत मोबाइल फोन बरामद करने में पुलिस को सफलता मिली। पुलिस की इस कार्रवाई से मोबाइल गुम होने से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली है।











