श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन रुक्मिणी विवाह देखने उमड़ा जनसैलाब

श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन रुक्मिणी विवाह देखने उमड़ा जनसैलाब

संवाददाता राजनाथ शुक्ल बाबागंज। महेशगंज क्षेत्र के ग्राम सभा राजापुर बिंधन के पूरे हरदत्त में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन भगवान श्रीकृष्ण और माता रुक्मिणी के विवाह का भव्य प्रसंग सुनाया गया। कथा व्यास श्री सत्यम जी महाराज ने रुक्मिणी विवाह की कथा का भावपूर्ण वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं से भावविभोर कर दिया।

महाराज जी ने बताया कि माता रुक्मिणी ने भगवान श्रीकृष्ण को अपना आराध्य मानकर उनसे विवाह करने का संकल्प लिया था। उनकी भक्ति और प्रेम से प्रसन्न होकर भगवान श्रीकृष्ण ने उनका हरण कर विधि-विधान से विवाह किया। इस प्रसंग को सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।

रुक्मिणी विवाह के अवसर पर आकर्षक झांकी एवं विवाह उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा स्थल पर पहुंचे। पूरा पंडाल जय श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंज उठा और भक्ति का माहौल देखने को मिला।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें