प्रतापगढ़ कार्तिक पूर्णिमा मेले को लेकर पीस कमेटी की बैठक, गंगा घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश

प्रतापगढ़ कार्तिक पूर्णिमा मेले को लेकर पीस कमेटी की बैठक, गंगा घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़। कार्तिक पूर्णिमा मेला एवं गंगा स्नान को सकुशल संपन्न कराने के लिए गुरुवार को थाना मानिकपुर परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी कुंडा शिव नारायण वैश्य एवं उपजिलाधिकारी ने की।

बैठक में नाविकों, गोताखोरों, गंगा घाटों के पंडा-पुजारियों, मां ज्वाला देवी मंदिर के पुजारी, मेला कमेटी के पदाधिकारियों, नगर पंचायत, विद्युत एवं चिकित्सा विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों सहित क्षेत्र के संभ्रांत लोगों ने प्रतिभाग किया।

बैठक में अधिकारियों ने कार्तिक पूर्णिमा मेले एवं गंगा स्नान के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, घाटों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए संबंधित विभागों और जिम्मेदार लोगों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें