प्रतापगढ़ साइकिल सवार को बचाने में अनियंत्रित कार गड्ढे में गिरी, चालक घायल

प्रतापगढ़ साइकिल सवार को बचाने में अनियंत्रित कार गड्ढे में गिरी, चालक घायल

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़। कोहंडौर। नगर पंचायत कोहंडौर में बृजेंद्र मणि इंटर कॉलेज के पास शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में कार चालक श्याम सिंह घायल हो गए, जबकि कार में सवार महिला समेत दो अन्य लोगों को भी हल्की चोटें आईं।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय निवासी संजय शुक्ला ने तत्परता दिखाते हुए कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला और घायल चालक को उपचार के लिए कोहंडौर अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जानकारी जुटाई।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें