आरएसएस के 100 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यकर्ताओं का जनसंपर्क अभियान तेज, हिंदू राष्ट्र की मांग को लेकर निकाली पदयात्रा

आरएसएस के 100 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यकर्ताओं का जनसंपर्क अभियान तेज, हिंदू राष्ट्र की मांग को लेकर निकाली पदयात्रा

संवाददाता – अश्विनी कुमार

हाथरस।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने पर शुक्रवार को शहर में संघ के कार्यकर्ताओं ने व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान हिंदू राष्ट्र की मांग को लेकर पदयात्रा एवं प्रचार कार्यक्रम किया गया, जिसमें क्षेत्र के प्रमुख कार्यकर्ता प्रमोद सेंगर, कमल सेंगर, उपकार और मनमोहन सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने घर–घर जाकर लोगों को संघ के 100 वर्षों के योगदान, राष्ट्र निर्माण में इसकी भूमिका और सामाजिक समरसता के संदेश के बारे में अवगत कराया। पदयात्रा के दौरान ‘सबका साथ–सबका विकास’, ‘संस्कृति बचाओ–राष्ट्र मजबूत बनाओ’ जैसे नारों से माहौल गुंजायमान रहा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि राष्ट्रवाद की भावना को मजबूत करने और समाज को एकजुट करने के उद्देश्य से यह जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आगामी सप्ताहों में भी ऐसे कई कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिनमें अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ा जाएगा।

प्रतिभागियों ने शांतिपूर्ण तरीके से शहर के विभिन्न मार्गों से होकर यात्रा निकाली और लोगों से देश की सांस्कृतिक एकता को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal