मैनपुरी में नवागत पुलिस उपाधीक्षक दीपशिखा सिंह को लगा स्टार, पिपिंग सेरेमनी में दी गई शुभकामनाएं

मैनपुरी में नवागत पुलिस उपाधीक्षक दीपशिखा सिंह को लगा स्टार, पिपिंग सेरेमनी में दी गई शुभकामनाएं

संवाद दाता: पंकज मिश्रा

मैनपुरी। प्रशिक्षण अवधि सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद नवागत पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) दीपशिखा सिंह को मंगलवार को औपचारिक रूप से स्टार लगाकर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक मैनपुरी श्री गणेश प्रसाद साहा एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर अरुण कुमार सिंह ने पिपिंग सेरेमनी के दौरान उनके कंधों पर स्टार लगाकर पदस्थापना की प्रक्रिया पूरी की। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारियों ने दीपशिखा सिंह को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही उनसे बेहतर कानून-व्यवस्था, सुशासन और जनसुरक्षा के लिए जिम्मेदारी एवं समर्पण के साथ कार्य करने की अपेक्षा जताई।

समारोह के दौरान मौजूद पुलिसकर्मियों ने भी नवपदस्थापित डीएसपी को शुभकामनाएं दीं और उनके साथ बेहतर टीमवर्क की आशा व्यक्त की।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें