जनपद प्रतापगढ़ पुलिस की त्वरित कार्यवाही सरकारी अभिलेख क्षतिग्रस्त करने वाला आरोपी विस्फोटक के साथ गिरफ्तार।
संवाददाता बिपिन मिश्रा
थाना कंधई पुलिस की बड़ी सफलता मारपीट व धमकी प्रकरण में वांछित अभियुक्त विस्फोटक सामग्री सहित गिरफ्तार।
SIR फॉर्म विवाद में सरकारी दस्तावेज क्षतिग्रस्त करने वाले अभियुक्त की गिरफ्तारी चार सुतली बम बरामद। शांति-व्यवस्था भंग करने के प्रयास पर कसा शिकंजा अभियुक्त फैज मोहम्मद गिरफ्तार, सुतली बम बरामद। अभियुक्त के विरुद्ध जनपद प्रतापगढ़ में दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, छेड़खानी, मारपीट, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम सहित अन्य गंभीर धाराओं में अनेक अभियोग पंजीकृत हैं।
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में जनपद में कानून एवं शांति-व्यवस्था बनाए रखने तथा निर्वाचन संबंधी कार्यों में बाधा डालने वाले तत्वों के विरुद्ध सतर्कता एवं कठोरता के साथ कार्रवाई की जा रही है।












