एटा पुलिस का NBW वारंटियों पर बड़ा प्रहार, एक दिन में 12 वारंटी गिरफ्तार
संवाददाता योगेंद्र सिंह
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन के निर्देशन में जनपदीय पुलिस द्वारा एनबीडब्ल्यू वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 15.11.2026 को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 12 एनबीडब्ल्यू वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक अपराध सच्चिदानंद तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्वेताभ पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में की गई। सभी थानों की पुलिस टीमों ने अपने-अपने क्षेत्र में दबिश देकर फरार चल रहे वारंटियों को पकड़ा।
थाना नयागांव पुलिस ने 1 वारंटी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त वालिस्टर पुत्र वेदराम निवासी ग्राम रजपुरा, थाना नयागांव जनपद एटा है।
थाना कोतवाली देहात पुलिस ने 4 वारंटियों को गिरफ्तार किया। इनमें राहुल पुत्र सुभाष निवासी काशीराम कालोनी, किशन पुत्र मनोज कुमार निवासी विरामपुर, राहुल यादव पुत्र गिरन्द सिंह निवासी बहादुरगढ़ और पवन पुत्र रमेशचन्द्र उर्फ रविन्द्र कुमार निवासी चमकरी थाना कोतवाली देहात शामिल हैं।
थाना कोतवाली नगर पुलिस ने सतेन्द्र सिंह पुत्र रामभरोसेलाल निवासी अम्बेडकर नगर थाना कोतवाली नगर को गिरफ्तार किया।
थाना जलेसर पुलिस ने सबसे अधिक 5 वारंटियों को गिरफ्तार किया। इनमें संजीव कुमार पुत्र राधाचरन निवासी अकबरपुर हवेली, विष्णु पुत्र उदयपाल निवासी सालवाहनपुर, भूपेन्द्र पुत्र उदयपाल निवासी सालवाहनपुर, दिनेश पुत्र ग्याप्रसाद निवासी मोहनपुर और विज्जू उर्फ विजय पुत्र सियाराम निवासी ग्राम चिरगवां थाना जलेसर शामिल हैं।
थाना मिरहची पुलिस ने नरेश कुमार पुत्र राजाराम निवासी सोसाइटी के पीछे कस्बा व थाना मिरहची को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने सभी गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
एसएसपी डॉ. इलामारन ने कहा कि जनपद में फरार चल रहे वारंटियों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। न्यायालय से वारंट जारी होने के बाद भी फरार चल रहे अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।











