एटा में प्रशासन ने दलित युवक को दिलाया जमीन पर कब्जा, बुवाई करते हुए वीडियो में बोला – योगी जी का धन्यवाद

एटा में प्रशासन ने दलित युवक को दिलाया जमीन पर कब्जा, बुवाई करते हुए वीडियो में बोला – योगी जी का धन्यवाद

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

एटा। जनपद एटा में प्रशासन ने एक दलित युवक को उसकी 16 बीघा जमीन पर कब्जा दिलाया है। कब्जा मिलने के बाद युवक ने रविवार को जमीन पर फसल की बुवाई करते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया। वीडियो में उसने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जिलाधिकारी और एसडीएम को धन्यवाद दिया।मामला एटा के खटौटा गांव की जमीन से जुड़ा है। आगरा के धौर्र निवासी कंठ श्री के पिता बनारसी लाल ने वर्ष 1993 में अपनी चल-अचल संपत्ति की रजिस्टर्ड वसीयत की थी। वसीयत के आधार पर गाटा संख्या 1606 में कंठ श्री की मां का नाम दर्ज हो गया था।आरोप है कि जब परिवार जमीन पर कब्जा लेने पहुंचा तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वर्ष 2018 में पीड़ित परिवार ने कोर्ट का सहारा लिया। आरोप है कि एक साल बाद शिवराज उर्फ पप्पू ने तत्कालीन राजस्व अधिकारियों से मिलीभगत कर कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर जमीन का बैनामा करा लिया।पीड़ित पक्ष की शिकायत पर हाईकोर्ट के आदेश के बाद सितंबर 2025 में तत्कालीन एसडीएम महिपाल सिंह, तहसीलदार बीके छत्रपति, लेखपाल महेश समेत 17 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इसमें मुख्य आरोपी शिवराम पुत्र छदामी लाल निवासी खटौटा समेत अन्य लोगों के नाम शामिल हैं।मामले की सुनवाई करते हुए जून 2026 में उपजिलाधिकारी जलेसर की कोर्ट ने जमीन से जुड़े रिकॉर्ड में बदलाव का आदेश दिया था। आदेश के मुताबिक, गाटा संख्या 1606 और 989 से आरोपियों के नाम निरस्त कर जमीन का कब्जा राज्य सरकार को दिलाने के निर्देश दिए गए थे। इसके अलावा गाटा संख्या 1031 से प्रेमवती का नाम निरस्त कर कंठ श्री का नाम दर्ज करने का आदेश दिया गया था।13 अक्टूबर को पीड़ित युवक अजय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर लेकर एसएसपी डॉ. इलामारन और जिलाधिकारी एम. अरुणमोली के कार्यालय पहुंचा था। उसने अधिकारियों से जमीन पर अवैध कब्जा हटवाने और न्याय दिलाने की मांग की थी।

जिलाधिकारी के निर्देश पर करीब 15 दिन पहले राजस्व टीम ने जमीन से अवैध कब्जा हटवाया। उपजिलाधिकारी जलेसर पीयूष रावत ने बताया कि शिकायत के आधार पर राजस्व टीम गठित की गई थी। टीम ने जमीन को कब्जामुक्त कराकर वास्तविक मालिक को कब्जा दिलाया है।

जमीन वापस पाने के लिए पीड़ित परिवार कई साल से सरकारी दफ्तरों और अदालतों के चक्कर काट रहा था। अब कब्जा मिलने के बाद परिवार ने राहत की सांस ली है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें