एटा में CDO और BSA का स्कूलों में औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं मिली संतोषजनक; कमियां मिलने पर नोटिस जारी करने के निर्देश

एटा में CDO और BSA का स्कूलों में औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं मिली संतोषजनक; कमियां मिलने पर नोटिस जारी करने के निर्देश

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

एटा।मुख्य विकास अधिकारी एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एटा ने आज जनपद के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शैक्षिक गुणवत्ता, छात्र उपस्थिति, साफ-सफाई, मध्यान्ह भोजन, आधारभूत सुविधाओं एवं अन्य व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया गया।

निरीक्षण की शुरुआत विकासखंड निधौली कलां के प्राथमिक विद्यालय एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय बिजौरी से हुई। दोनों विद्यालयों का निरीक्षण किया गया, जहां समस्त व्यवस्थाएं संतोषजनक एवं पूर्ण पाई गईं। मुख्य विकास अधिकारी ने मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता का भी निरीक्षण किया तथा बच्चों से भोजन के बारे में जानकारी ली। उन्होंने प्रधानाध्यापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

इसके बाद अधिकारियों ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, विकासखंड निधौली कलां का निरीक्षण किया। विद्यालय में समस्त व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। मुख्य विकास अधिकारी ने बालिकाओं की सुरक्षा, आवासीय व्यवस्था एवं भोजन की गुणवत्ता का विशेष रूप से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बालिकाओं को शिक्षण कार्य भी कराया तथा उनकी शैक्षिक प्रगति के संबंध में जानकारी प्राप्त की। बालिकाओं से बातचीत कर उनकी समस्याओं के बारे में भी पूछा गया।

मुख्य विकास अधिकारी ने स्पष्ट किया कि परिषदीय विद्यालयों में छात्र उपस्थिति, स्वच्छता, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, मध्यान्ह भोजन एवं बालिकाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इन व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जहां भी कमियां मिलेंगी, वहां प्रधानाध्यापकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा।

इस औचक निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य जनपद के परिषदीय विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता एवं आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना तथा विद्यार्थियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराना है। जिला प्रशासन एवं बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा विद्यालयों की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने तथा शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार हेतु प्रभावी निगरानी की जा रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें