एटा में मंदिर से चोरी का खुलासा, 12 दिन बाद चोर अवैध तमंचा, दान पेटिका और चोरी के बर्तनों सहित गिरफ्तार

एटा में मंदिर से चोरी का खुलासा, 12 दिन बाद चोर अवैध तमंचा, दान पेटिका और चोरी के बर्तनों सहित गिरफ्तार

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

एटा। थाना जलेसर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने करीब 12 दिन पूर्व मंदिर से हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस, चोरी किए हुए बर्तन, रुपये और दान पेटिका बरामद हुई है।

घटना का विवरण 2 नवंबर 2026 की रात का है। वादी ने थाना जलेसर पर तहरीर दी कि अज्ञात चोर ने समसपुर रोड स्थित मंदिर से पूजा के बर्तन और दान पेटिका चोरी कर ली है। तहरीर के आधार पर थाना जलेसर पर मुकदमा अपराध संख्या 433/26 धारा 305(D) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। घटना के बाद से पुलिस लगातार चोर की तलाश में जुटी हुई थी।

मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन जी ने घटना के शीघ्र अनावरण के निर्देश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक अपराध सच्चिदानंद तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्वेताभ पाण्डेय के कुशल पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी जलेसर ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना जलेसर पुलिस ने जांच शुरू की।

इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मंदिर चोरी का अभियुक्त कलवारी रोड स्थित नींबू के बाग वाले मंदिर के पास मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम मुख्तयार उर्फ मुस्ताक उर्फ मुखतल्ला उर्फ बाजीगर पुत्र मकबूल खां निवासी नगला मेवातियान थाना अवागढ़ जनपद एटा है। पुलिस ने उसके पास से एक अवैध तमंचा तथा एक जिंदा कारतूस 315 बोर, 865 रुपये नकद, एक तांबे का लोटा तथा दान पेटिका बरामद की है।

बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस तथा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी करते हुए थानास्तर से आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार दीक्षित, उपनिरीक्षक रविराज और कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि अभियुक्त से पूछताछ में अन्य चोरियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें