प्रतापगढ़ यातायात माह में होमगार्ड और पीआरडी जवानों को दिया गया प्रशिक्षण, आमजन से शालीन व्यवहार के निर्देश
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में यातायात माह नवंबर-2026 के तहत यातायात पुलिस द्वारा होमगार्ड एवं पीआरडी जवानों को यातायात प्रबंधन और आमजन के प्रति शालीन व्यवहार को लेकर जागरूक किया गया।
प्रभारी यातायात निरीक्षक मनोज कुमार ने यातायात ड्यूटी में तैनात जवानों को प्रमुख चौराहों एवं तिराहों पर यातायात नियंत्रित करने, जाम की स्थिति से निपटने और वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने जवानों को आमजन एवं वाहन चालकों के साथ संयमित, शालीन और सहयोगात्मक व्यवहार करने तथा यातायात संबंधी समस्याओं का तत्परता से समाधान करने की हिदायत दी। साथ ही स्वयं हेलमेट, सीट बेल्ट और निर्धारित गति सीमा जैसे यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।
पुलिस ने सभी जवानों को जिम्मेदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ ड्यूटी निभाते हुए जनपद की यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित एवं जाममुक्त बनाए रखने के निर्देश दिए।












