गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविन्द्र गौड़ द्वारा चलाएं गयी नई पहल “महिलाओं की आवाज बनेगा MVF नेटवर्क, गाजियाबाद पुलिस ने आयोजित किया सम्मेलन

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविन्द्र गौड़ द्वारा चलाएं गयी नई पहल “महिलाओं की आवाज बनेगा MVF नेटवर्क, गाजियाबाद पुलिस ने आयोजित किया सम्मेलन

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल सूर्यवंशी एनसीआर

गाज़ियाबाद, पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविन्द्र गौड़ के आदेश अनुसार मिशन शक्ति को ओर प्रभावी बनाने के लिए। गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर आयुक्त महोदय द्वारा नई पहल ,शांति सुरक्षा सम्मान और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने, को ध्यान में रखकर किया MVF , निर्माण,

20 सितंबर 2026। कमिश्नरेट गाजियाबाद पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्राइस्ट यूनिवर्सिटी में “महिला वॉलंटियर फोर्स (MVF) सम्मेलन” आयोजित किया गया। सम्मेलन में महिलाओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं, अनुभवों और सुझावों को समझने तथा पुलिस-समाज के बीच सहभागिता मजबूत करने पर जोर दिया गया। पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद MVF नेटवर्क में डॉक्टर, अधिवक्ता, शिक्षिका, समाजसेवी, काउंसलर, उद्यमी, गृहिणी सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी महिलाओं को शामिल किया जा रहा है। ये वॉलंटियर्स स्थानीय स्तर पर महिलाओं की सुरक्षा संबंधी समस्याओं को पुलिस तक पहुंचाने में सहयोग करेंगी।

पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद सम्मेलन में साइबर ठगी, फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल, ऑनलाइन उत्पीड़न और निजी जानकारी के दुरुपयोग से बचाव के प्रति महिलाओं को जागरूक करने पर भी विशेष जोर दिया गया। गाजियाबाद कमिश्नरेट के 24 थाना क्षेत्रों से कुल 591 महिला वॉलंटियर्स चिन्हित की गई हैं।

पुलिस का उद्देश्य महिलाओं की समस्याओं के सामने आने से पहले ही संवाद, जागरूकता और सामुदायिक सहयोग के जरिए सुरक्षित वातावरण तैयार करना है। पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद

संदेश: “बात उसकी, बदलाव सबका” — MVF नेटवर्क के जरिए पुलिस और समाज के बीच विश्वास, संवाद एवं सहभागिता को और मजबूत करने की पहल।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें