ग्राम कैलौरा में निकली भव्य श्रीराम शोभायात्रा, आस्था और उत्साह का उमड़ा सैलाब

ग्राम कैलौरा में निकली भव्य श्रीराम शोभायात्रा, आस्था और उत्साह का उमड़ा सैलाब

संवाददाता: अश्वनी कुमार जिला: हाथरस

हाथरस जनपद के ग्राम कैलौरा में 14 तारीख को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रीराम की भव्य शोभायात्रा श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में ग्राम सहित आसपास के क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। शोभायात्रा का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। श्रीराम, लक्ष्मण, सीता माता एवं हनुमान जी की आकर्षक झांकियों ने पूरे गांव का माहौल भक्तिमय बना दिया। ढोल-नगाड़ों, जय श्रीराम के उद्घोष और भगवा ध्वजों के साथ निकली शोभायात्रा ने गांव की प्रमुख गलियों का भ्रमण किया। ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। महिला, पुरुष, युवा और बच्चे सभी ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया। आयोजन के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में स्थानीय युवाओं और आयोजकों की अहम भूमिका रही।
ग्रामीणों ने बताया कि यह शोभायात्रा सामूहिक एकता, धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है, जिसे गांव में प्रतिवर्ष बड़े हर्षोल्लास के साथ निकाला जाता है।

कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरण किया गया। पूरे आयोजन में गांव कैलौरा सहित क्षेत्रवासियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal